
Ranchi: कोविड-19 प्रोटोकॉल के उल्लंघन को लेकर जिला प्रशासन रांची ने एसएम मेमोरियल हॉस्पिटल, रांची को शो-कॉज जारी किया है. कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन किये बिना मृतक मरीज को परिजनों को सौंपने के कारण यह कारण पृच्छा नोटिस जारी की गई है. इनसिडेंट कमांडर ने एसएम मेमोरियल हॉस्पिटल गेतलातु रांची के प्रबंधक को नियत समय-सीमा में अपना जवाब देने को कहा है.
इसे भी पढ़ें:CBSE : क्लास 9 से 12 वीं के स्टूडेंट्स को मिला सब्जेक्ट सलेक्शन में नया विकल्प, जानिये-क्या है विकल्प




