JharkhandRanchi

कांग्रेस मुख्यालय पहुंचे डॉ अजय कुमार का समर्थकों ने किया स्वागत, दिग्गज कांग्रेसी व मंत्री रहे नदारद

Ranchi  :  हाल ही में दोबारा कांग्रेस में शामिल हुए पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ अजय कुमार शनिवार को रांची पहुंचे. वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष डॉ रामेश्वर उरांव से मुलाकात करने के बाद वे अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस मुख्यालय पहुंचे. हालांकि जैसी उम्मीद थी कि मुख्यालय में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भीड़ रहेगी, वैसी भीड़ देखने को नहीं मिली.

इसे भी पढ़ेंः निर्बाध बिजली सप्लाई देने के दावों के बाद भी पिछले 15 दिनों में राजधानी में औसतन तीन घंटे गुल रही बत्ती

कांग्रेस कार्यकर्ताओं को एकजुट हो काम करने की अपील

इस दौरान डॉ अजय कुमार ने मीडिया से बातचीत भी की. उन्होंने मोदी सरकार की नीतियों पर भी बड़ा हमला बोला. कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी को उनपर एकबार फिर विश्वास जताने के लिए जहां धन्यवाद दिया, वहीं कांग्रेस कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर काम की भी अपील की. डॉ अजय कुमार ने वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष के रेस को लेकर पूछे सवाल पर भी अपनी बात रखी. वहीं बेरमो उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की जीत पर भी विश्वास जताया.

 

कांग्रेस को मजबूत करना ही पार्टी में दोबारा आने का उद्देश्य

 

पार्टी में “एक व्यक्ति-एक पद” की लगातार उठ रही मांग और नये प्रदेश अध्यक्ष के रेस में उनके होने के सवाल पर डॉ अजय कुमार ने कहा कि इस तरह के सवाल पर वे कुछ टिप्पणी नहीं करेंगे. हालांकि उन्होंने यह जरूर कहा कि कांग्रेस में दोबारा शामिल होने का उनका मकसद केवल पार्टी को मजबूत करना है.

छोटी-छोटी चीजों में उलझकर अपनी ऊर्जा को खत्म नहीं करते हुए अगर सभी कांग्रेसी एक हो जाएं, तो पार्टी को कोई भी नहीं हरा सकता है. बातों ही बातों में डॉ अजय कुमार ने पार्टी के सभी नेताओं को आपस में टिप्पणी नहीं करने भी सलाह दी.

इसे भी पढ़ेंः पलामू : कृषि मंत्री  ने कहा- 2018 के प्रधानमंत्री फसल बीमा का भुगतान नहीं करेगी सरकार, योजना में है खामियां

 

मोदी सरकार की श्रम नीतियों पर बोला हमला

इस दौरान डॉ अजय ने मोदी सरकार की नीतियों पर भी हमला बोला. कहा कि केंद्र सरकार ने पिछले दिनों श्रम कानून को लेकर जैसा अध्यादेश पारित किया, वह अंग्रेजों के समय भी पारित नहीं हुआ. आज इस देश में मजदूर खत्म हो रहे हैं. 16-16 घंटा काम कराएगें और वेतन देंगे केवल 8 घंटे का.

महिला सुरक्षा तो खत्म हुआ ही, लेकिन भाजपा ने मजदूरों के बाथरूम तक को खत्म कर दिया. नये कानून में यह कहा गया है कि 300 कर्मचारी कम होने पर वहां बाथरूम होने की भी जरूरत नहीं है.

मौके पर डॉ अजय कुमार के समर्थकों के अलावा कुछ चुने हुए कांग्रेसी ही वहां उपस्थित थे. मुख्यालय में उनके समर्थकों के अलावा कुछ जिला अध्यक्ष और विधानसभा चुनाव लड़ चुके कुछ नेताओं और  प्रवक्ताओं की उपस्थित रही.

इसे भी पढ़ेंः अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हाजी हुसैन अंसारी का मेदांता अस्पताल में निधन

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button