JharkhandLead NewsRanchi

सहायक पुलिस कर्मियों का धरना सातवें दिन भी जारी, सीएम से की अपील- साथ में भोजन कर महसूस करें हमारा दर्द

Ranchi : झारखंड के 12 नक्सली जिलों में संविदा पर बहाल सहायक पुलिसकर्मियों का आंदोलान जारी है. मोरहाबादी मैदान में सहायक पुलिसकर्मी सातवें दिन रविवार को भी धरना पर बैठे हुए हैं. इन पुलिसकर्मियों ने राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को आमंत्रित किया है. इनका कहना है कि सीएम हमारे साथ बैठकर भोजन करें और हमारे दर्द को समझने का प्रयास करें. उनका कहना है कि सहायक पुलिसकर्मियों की बहाली नियमावली के अनुसार हुआ है इस बात को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन समझने की कोशिश करें. तीन साल के बाद सभी बहाल हुए सहायक पुलिसकर्मियों को जिला पुलिस में समायोजित करने की बात कही गई थी लेकिन अब यह बात सिर्फ हवा हवाई बनकर रह गया है.

इसे भी पढ़ें : धनबाद में आपस में भिड़े दो पुलिसकर्मी, वर्दी फाड़ी

सहायक पुलिसकर्मियों ने बताया कि गांधी जयंती के अवसर पर हम सभी सहायक पुलिसकर्मी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और राज्यपाल रमेश बैस से मिलकर अपनी मांग को रखना चाह रहे थे. लेकिन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन हमारी मांगों को जायज समझते हुए हमसे नजरें चुरा ली और मोहराबादी का कार्यक्रम रद्द कर दिया.

Related Articles

Back to top button