
Washington : अमेरिका में चौबीस घंटे के भीतर दूसरी बड़ी गोलीबारी की घटना घटी है. टेक्सास के एक शॉपिंग मॉल में शनिवार को हुई गोलीबारी के बाद ओहियो में गोलीबारी की गयी है, जिसमें नौ लोगों के मारे जाने और 16 लोगों के घायल होने की खबर है. एएफपी ने पुलिस के हवाले से बताया है कि बंदूकधारी की भी मौत हो गयी है.
गोलीबारी शहर के ओरिगन जिले में एक बार के बाहर की गयी. पुलिस ने यह पुष्टि की है उन्होंने बंदूकधारी को मार गिराया है. घटना के बाद घायलों को अस्पताल पहुंचा दिया गया है. खबरों के अनुसर दूसरी घटना टेक्सास के एल पासो में हुई गोलीबारी के कुछ घंटो बाद ही हुई है.
टेक्सास में हुई घटना में 20 लोगों की मौत हो गयी है, डेटन पुलिस विभाग ने ट्विटर पर जानकारी दी कि हमने तुरंत गोलीबारी का जवाब दिया. असिस्टेंट पुलिस चीफ मैट कैरपर ने पत्रकारों को बताया कि पट्रोलिंग पर मौजूद अधिकारियों ने बंदूकधारी को मारा गिराया. कहा कि इस तरह की स्थिति के लिए हमारे लोग अच्छी तरह से प्रशिक्षित हैं. यह अच्छी बात थी कि अधिकारी आसपास ही थे.
इसे भी पढ़ें – घुसपैठ की कोशिश कर रहे सात पाकिस्तानी आतंकियों को भारतीय सेना ने मार गिराया
एफबीआई के एजेंट घटनास्थल पर पहुंचे
सोशल मीडिया पर जारी वीडियो में दिख रहा है कि गोलीबारी के दौरान लोग इधर-उधर भाग रहे हैं. घटना फिफ्थ स्ट्रीट पर स्थित नेड पेपर्स बार की है. बार के इंस्टाग्राम पेज पर एक नोट में सभी स्टाफ मेंबर्स को सुरक्षित बताया गया है. यहां मौजूद जेई विलियम्स के अनुसार वह उस वक्त रैप परमॉर्मेंस दे रहे थे, जब उन्हें बार खाली करने को कहा गया.
जेई मे बताया कि हम सभी को बार खाली करने को कहा गया और हम सब वहां से सुरक्षित निकल गये. मैंने अपनी गाड़ी ली, मैं आसपास पुलिस और एंबुलेंस को देख पा रहा था. एफबीआई के एजेंट भी जांच में मदद करने के लिए घटनास्थल पर पहुंच गये हैं. इससे पहले टेक्सास के एक शॉपिंग मॉल में शनिवार को गोलीबारी में कम से कम 20 लोगों की मौत हो गयी, जबकि 26 लोग घायल हो गये




