
Palamu: बरसात में डायरिया का फैलाव रोकने और रक्षा बंधन पर्व को देखते हुए पलामू जिले में खाद्य सामग्रियों की जांच शुरू कर दी गयी है. जिले के हुसैनाबाद और छत्तरपुर अनुमंडल क्षेत्र में कई मिष्ठान दुकानों की जांच की गयी. छत्तरपुर के एसडीओ ने जहां मिलावटी खाद्य सामानों की जांच की. वहीं हुसैनाबाद एसडीओ ने कई दुकानों के सैंपल जब्त कर उसे जांच के लिए रांची भेजा.
हुसैनाबाद के अनुमंडल पदाधिकारी कुंदन कुमार ने जपला के जेपी चैक स्थित होटल व मिष्ठान दुकानों का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान दुकान संचालकों से होटल में रखे मिष्ठानों की शुद्धता के बारे में जानकारी ली. साथ ही शहर के आकाशदीप होटल से रसगुला का, जपला- हैदरनगर मोड स्थित सुनील होटल से पनीर का सैंपल लिया.
इसे भी पढ़ेंः ऑटोमोबाइल सेक्टर में मंदीः भारत को ऑटोमोबाइल ऑरीएंटेड विकास के मॉडल से खुद को निकालना होगा
जांच में त्रुटि पाने जाने पर होगी कार्रवाई: एसडीओ
उन्होंने बताया की दोनों सैंपलों को जांच के लिए रांची भेजा जायेगा. इसके बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी. एसडीओ ने दुकानदारों को सख्त हिदायत दी है की खाने पीने की सामग्री को शुद्ध व ताजा रूप में बेचे. कोई भी समान ग्राहकों को बासी ना दें. बरसात का मौसम है और कुछ दिनों बाद रक्षा बंधन का त्योहार आने वाला है. ऐसे में मिलावटखोरों पर प्रशासन का विशेष नजर है.
इसे भी पढ़ेंः NEWS WING IMPACT : स्ट्रीट लाइट के 100 खुले बॉक्स हुए बंद, बीजेपी मुख्यालय से अरगोड़ा तक अब भी खुले हैं 28 बॉक्स
आगे भी होगी कार्रवाई
एसडीओ ने दुकानदारों को चेताया कि यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी. दूषित समान बेचने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की तैयारी है. एसडीओं कुंदन कुमार ने आम लोगों का आह्वान किया कि वो खाद्य सामग्रियों की खरीदारी अच्छी तरह संतुष्ट हो तभी करें. दूषित सामग्री बेचने वालों के खिलाफ तत्काल सूचना दें. ताजा वस्तुएं ही खरीदें, ताकी स्वास्थ्य पर कोई प्रतिकुल प्रभाव ना पडे़.
सुधार के लिए दी गयी है चेतावनी
छत्तरपुर के एसडीओ एनपी गुप्ता ने कहा कि छत्तरपुर मुख्य बाजार और नौडीहा इलाके में संचालित मिष्ठान भंडार की जांच की गयी. इस दौरान दुकानों में विशेष साफ सफाई के साथ-साथ खाद्य सामग्री ताजा बेचने और मिलावटखोरी से दूर रहने की नसीहत दुकानदारों को दी गयी है. एक-दो दिन बाद पुनः जांच की जायेगी और सामानों के नमूने जब्त किये जायेंगे. साथ ही जांच के लिए भेजा जायेगा.
इसे भी पढ़ेंः मुंबई में बारिश जारी, हाई अलर्ट, कई उड़ानें रद्द, कई रूटों पर लोकल रेल सेवा भी ठप




