JharkhandLead NewsRanchi

Ranchi News : काठीटांड़ चौक से पिठौरिया तक चौड़ी होगी सड़क, प्रशासन ने रैयतों को भेजा नोटिस

Ranchi: काठीटांड़ चौक से पिठौरिया तक सड़क का चौड़ीकरण किया जाएगा. इसको लेकर जिला प्रशासन ने आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है. जमीन अधिग्रहण को लेकर प्रारंभिक अधिसूचना जारी कर दी गयी है. सड़क चौड़ीकरण के लिये रातु व कांके प्रखंड के गुटुआटोली, हुरहुरी, मालसिरिंग, सांगा और उशामातु गांव की जमीन अधिग्रहण किया जायेगा. सड़क चौड़ीकरण के लिये 5.77 एकड़ जमीन ली जायेंगी. जो जमीन अधिग्रहण किये जा रहे हैं उनमें अधिकतर जमीन रैयती हैं.

इसे भी पढ़ें :  बेल मिलने के बाद पहली बार NCB के सामने पेश हुए शाहरूख खान के बेटे आर्यन खान, जानें कोर्ट ने किन शर्तों पर दी थी जमानत

प्रशासन ने नोटिस जारी कर इन गांवों की जमीन की खरीद-बिक्री पर रोक लगा दी है. नोटिस में कहा गया है कि उक्त जमीन पर किसी तरह के कार्य केवल जिला प्रशासन द्वारा प्राधिकृत व्यक्ति ही करेंगे. इस योजना के लिये 78 रैयतों से जमीन ली जा रही है. इनमें सांगा गांव के 52 और उशामातु गांव के 33 रैयत शामिल हैं.

60 दिनों के अंदर आपत्ति ली जायेगी

चौड़ीकरण के लिये जितनी जमीन ली जा रही है, उन जमीन के लिये आपत्तियां भी ली जायेंगी. प्रारंभिक अधिसूचना के जारी होने की तिथि से 60 दिन के अंदर आपत्ति मांगी गयी है.

इसे भी पढ़ें : चाईबासा : लालकृष्ण आडवाणी की सुरक्षा में तैनात NSG जवान और ममरे भाई की सड़क हादसे में मौत

Related Articles

Back to top button