JharkhandSimdega

BJP को सत्ता से हटाने की ताकत सिर्फ झामुमो में है : विधायक पौलुस सुरीन

Simdega : झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रखंडस्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन गुरुवार को ठेठईटांगर में किया गया. अतिथि के रूप में तोरपा के  विधायक पौलुस सुरीन उपस्थित थे. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि विधायक पौलुस सुरीन ने कहा कि बीजेपी को अगर इस राज्य से सत्ता से हटाने की ताकत अगर किसी पार्टी में है, तो सिर्फ झामुमो में है. झापा, सेंगल या निर्दलीय पार्टी को वोट देने का मतलब बीजेपी को सहयोग करना है. झापा बीजेपी की बी टीम और सेंगल सी टीम है. ये राजनीतिक दल नहीं, ये लोग वोट के सौदागर हैं. कोलेबिरा उपचुनाव निश्चित रूप से महागठबंधन के नेतृत्व में लड़ा जायेगा, पर प्रत्याशी झामुमो का ही होगा. सभी कार्यकर्ताओं को उन्होंने बूथ और पंचायत स्तर पर संगठन को मजबूत करने की बात कही.

इसे भी पढ़ें- ओबीसी आयोग को संवैधानिक दर्जा दिलाकर मोदी ने विपक्ष के मुंह पर कालिख पोत दी : सांसद रविंद्र पांडे

बड़े-बड़े उद्योगपतियों और पूंजीपतियों की है बीजेपी सरकार

पौलुस सुरीन ने कहा कि बीजेपी सिर्फ बड़े-बड़े उद्योगपतियों और पूंजीपतियों की सरकार है. आज यहां के आदिवासी और मूलवासियों के साथ बीजेपी सरकार बहुत अन्याय कर रही है. झामुमो की सरकार आयेगी, तो बीजेपी सरकार ने जो भी जनविरोधी नीति बनायी है, उसे वापस किया जायेगा. इस अवसर पर ठेठईटांगर प्रखंड की सभी पंचायतों से झामुमो के कार्यकर्ता उपस्थित थे. कार्यक्रम में  पूर्व विधायक बसंत लोंग, लुईस कुजूर, किशोर डांग, सेतेग सामुएल टोपनो, रोजलिया शांता कंडुलना, इसिदोर केरकेट्टा, डेविड भंजर, रणधीर कुमार, मीरा लोंग, अनिता कुजूर, गौरी सिंह, शफीक खान, गुलरेज अहमद और सभी जिलास्तरीय पदाधिकारी और झामुमो के कार्यकर्ताओं की भारी उपस्थिति थे.

Related Articles

Back to top button