JharkhandRanchi

देवघर में होगी राज्य स्तरीय क्रॉस कंट्री, नेशनल चैंपियनशिप के लिये टीम का होगा सेलेक्शन

प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए ओपन रेजिस्ट्रेशन

Ranchi. 12वीं राज्य स्तरीय क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता का आय़ोजन देवघर के केएन स्टेडियम में किया जायेगा. 31 जनवरी को होने वाली प्रतियोगिता में इस बार ओपन रेजिस्ट्रेशन होगा. झारखंड एथलेटिक्स संघ और देवघर डिस्ट्रिक्ट एथलेटिक्स एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में इसका आय़ोजन होगा.

रांची जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव प्रभाकर वर्मा के अनुसार इच्छुक खिलाड़ी प्रतियोगिता स्थल पर अपना खुद रजिस्ट्रेशन करवाकर प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं. रजिस्ट्रेशन के.के.एन स्टेडियम, देवघर में 31 जनवरी की सुबह 7 बजे तक तक किया जायेगा.

इसे भी पढ़ें :धनबाद: विधायक की अगुवाई में जेपी आंदोलनकारियों ने नगर आयुक्त से जेपी प्रतिमा को व्यवस्थित करने की मांग की

इन डॉक्यूमेंट की होगी जरूरत

जिनका रजिस्ट्रेशन होगा, वही प्रतियोगिता में भाग ले सकेंगे. सुबह 8 बजे से प्रतियोगिता शुरू हो जायेगी. प्रतियोगिता स्थल पर रजिस्ट्रेशन के लिये प्रतिभागियों को अपना मूल जन्म प्रमाण पत्र, आयु प्रमाण पत्र, एड्रेस प्रूफ (सभी ओरिजिनल) लेकर आना है.
प्रतियोगिता में शामिल होनेवाले सभी खिलाड़ियों को एक-एक टी-शर्ट एवं सहभागिता प्रमाण पत्र दिया जाएगा.

पदक विजेता खिलाड़ियों को मेडल और मेरिट सर्टिफिकेट मिलेगा. रांची जिला एथलेटिक्स संघ ने खिलाड़ियों, कोच और ऑफिशियल से अनुरोध किया है कि वे आयोजन समिति के दिशा निर्देश, झारखंड सरकार और एथलेटिक फेडरेशन ऑफ इंडिया के एसओपी के तहत कोविड-19 के गाइडलाइंस का पालन प्रतियोगिता के दौरान करेंगे.

चंडीगढ़ में होगी 55वीं राष्ट्रीय क्रॉस कंट्री चैंपियनशिप

देवघर में होने वाली प्रतियोगिता के जरिये नेशनल क्रॉस कंट्री चैंपियनशिप के लिये खिलाड़ियों का चयन किया जायेगा. 21 फरवरी को चंडीगढ़ में 55वीं राष्ट्रीय क्रॉस कंट्री का आयोजन किया जाना है. इसके लिए झारखंड की ओर से भाग लेने वाले प्लेयर्स का चयन राज्य स्तरीय क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता में शामिल खिलाड़ियों में से ही किया जाना है.

इसे भी पढ़ें :धनबाद: बापू ने सिखाया अहिंसा से बड़ा कोई हथियार नहीं -उपायुक्त

Related Articles

Back to top button