HEALTHJharkhandRanchi

सर्जरी के दौरान मरीज़ को आया दिल का दौरा, डॉक्टरों की सांसें फूली

Ranchi: राज्य के सबसे बड़े अस्पताल रिम्स के कार्डियोलॉजी विभाग में सर्जरी के दौरान ऐसी कैसी घटना घटी जिससे डॉक्टरों के हाथ-पांव फूलने लगे.
एक मरीज़ की बाइपास सर्जरी होनी थी. जैसे ही उसकी सर्जरी डॉक्टर ने शुरू की उसी समय उसे दिल का दौरा पड़ गया, जिसके बाद डॉक्टरों की सूझ-बूझ से मरीज़ को बचाया जा सका. रिम्स के इतिहास में यह तीसरी बाइपास सर्जरी थी लेकिन पहली सर्जरी है जिसे दौरान दिल का दौरा आने के बाद किया गया.

डॉक्टरों ने बताया कि मरीज के दिल की हालत इतनी नाजुक थी कि ऑपरेशन के दौरान भी उसे दिल का दौरा पड़ गया, जिससे उसे हार्ट, लंग, बायपास करके हार्ट अरेस्ट करके करना पड़ा.
कार्डियक सर्जन डॉक्टर राकेश चौधरी ने बताया कि ओपेरेशन में पहली बार हमने आर्टरी का इस्तेमाल किया और यह रिम्स के इतिहास में सबसे जटिल और अनोखी सर्जरी है.

60 वर्षीय मनवर अली (बदला हुआ नाम) पाकुड़ से आये थे. रिम्स के कार्डियोजिस्ट डॉ हेमंत नारायण से दिखाने के बाद जांच पर बाइपास सर्जरी की सलाह दी गयी. उसके बाद उनकी सर्जरी की गयी. सर्जरी के दौरान खराब नसों में डॉक्टरों ने नये नसें जोड़कर उसे बाइपास कर दिल को दुरुस्त कर दिया.

यह सर्जरी मरीज को बेहोश करके किया क्यूंकि उसे सर्जरी के दरम्यांन दिल का दौरा पड़ गया था.
डॉ चौधरी ने बताया कि यह सर्जरी मुश्किल इसलिए थी कि रोगी को सर्जरी के दौरान दिल का दौरा पड़ा था. ऐसे में ऑपरेशन बहुत मुश्किल हो जाता है और जान बचाना कठिन होता है.

मरीज़ को सांस लेने में हो रही थी तक़लीफ़

मरीज़ को सांस लेने में तकलीफ़ होती थी और कोई काम करने पर और कभी-कभी सीने में दर्द रहता था. शरीर दिनोंदिन काफी कमजोर होता जा रहा था. ऑपरेशन के बाद वह ठीक है और अभी आइसीयू में है. उम्मीद है कि जल्दी ही पूरी तरह से स्वस्थ हो जायेंगे.
ऑपरेशन रिम्स के कार्डियक सर्जन डॉ राकेश चौधरी ने किया. जूनियर रेसीडेन्ट सर्जन डॉ सब्यसाची, डॉ साइमा ने ऑपरेशन में सहयोग किया. कार्डियक एनेस्थेसिया से डॉ शिव पिर्ये, डॉ नितेश, डॉ मुकेश, डॉ अंशु, डॉ प्रतिभा, परर्फ्युज्नीस्ट अमित कुमार सिंह, सिस्टर सलोमी, रीना, प्रिया, सुमन व सिस्टर सुधा, ओटी असिस्टेंट शमीम व राजेन्द्र ने ऑपरेशन में सहयोग किया.

Related Articles

Back to top button