
Ranchi : रेलवे मंत्रालय, भारत सरकार ने भाजपा के पूर्व विधायक रामकुमार पाहन को रेलवे बोर्ड की जन सुविधा समिति का सदस्य मनोनीत किया है. इस मौके पर बुधवार को ही प्रदेश भाजपा की ओर से उन्हें सम्मानित किया गया. भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, एवं जनजाति मोर्चा के प्रदेश प्रभारी पाहन को इस जिम्मेदारी के लिए प्रदेश कार्यालय में भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा ने खुशी भी जतायी. मौके पर उपस्थित संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि पार्टी ने एक कर्मठ कार्यकर्ता को सम्मान देने का काम किया है.
भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व विधायक शिवशंकर उरांव ने कहा कि भाजपा संगठन के प्रति पूरी ईमानदारी, निष्ठा और लगन के साथ कार्य करनेवाली पार्टी है.
कार्यकर्ताओं को ही समय-समय पर उनकी योग्यता और क्षमता के अनुरूप पद-दायित्व निर्वहन का अवसर प्रदान करती है. रामकुमार पाहन का यह मनोनयन इसका उदाहरण है.
इसे भी पढ़ें :74 हजार सेविका-सहायिका को मिलेगा चार महीने का मानदेय, आंदोलन स्थगित
स्वागत में कौन-कौन रहे शरीक
स्वागत करनेवालों में मीडिया सह प्रभारी अशोक बड़ाईक, रांची महानगर अध्यक्ष केके गुप्ता, रांची महानगर अध्यक्ष सुरेंद्र महतो सहित जैलेंद्र कुमार, अनु लकड़ा,नरेंद्र कुमार,प्रभु दयाल बड़ाईक,प्रेम बड़ाईक,राजेन्द्र मुंडा,सुलेन गाड़ी,शिला मुंडा, रोशनी खलखो, अजय कच्छप, अशोक मुंडा, बालक पाहन, प्रमोद सिंह, अनिल टाइगर, नगेन्द्र सिंह, अशोक मुंडा, रामनाथ महतो, पिन्टु सिंह, नवीन सोनी सहित कई अन्य भी शामिल थे.
इसे भी पढ़ें :CBSE 12th board results : परीक्षाफल तैयार करने के लिए स्कूलों की समय-सीमा 25 जुलाई तक बढ़ाई




