DeogharJharkhand

बाबाधाम पहुंचे तिलकहरुओं के बीच विधायक ने किया कंबल वितरण

Deoghar: बसंत पंचमी के उपलक्ष्य में बाबा बैद्यनाथ को जलार्पण करने मिथिलांचल से विशेष कांवर लेकर पहुंचने वाले तिलकहरुए देवतुल्य श्रद्धालुओं की सेवा में शहरवासी उमड़ पड़े हैं. इसी सिलसिले में शुक्रवार की देर रात खराब मौसम और बढ़ते ठंड से राहत प्रदान करने को लेकर स्थानीय भाजपा विधायक सह जिला अध्यक्ष नारायण दास ने रात्रि भ्रमण कर उनके बीच कंबल वितरण किया. इस दौरान श्रद्धालुओं के पड़ाव स्थल आरएल सर्राफ स्कूल, आर मित्रा स्कूल, शिवलोक, पूराना मीना बाजार पानी टंकी आदि स्थानों में पानी, शौचालय और बिजली व्यवस्था का जायजा लिया.

इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र को मिली 4.39 करोड़ योजनाओं की सौगात, मंत्री बन्ना गुप्ता ने रखी आधारशिला

मौके पर उन्होंने कहा कि बाबाधाम पहुंचे देवतुल्य श्रद्धालुओं की सेवा कर गौरवांवित महसुस हो रहा है. इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री पंकज सिंह भदौरिया, जिला उपाध्यक्ष राकेश नरौने सुग्गा, महिला मोर्चा के जिलाध्यक्षा विजया सिंह, धनंजय तिवारी, सिमरा मंडल अध्यक्ष सौरभ कुमार सिंह, भाजयुमो के जिला महामंत्री धनंजय खवाड़े, जिला कार्यसमिति सुरेश तम्बोली, अजीत सिंह, युवा समाज सेवी उत्तम शाही, अनूप बर्णवाल आदि उपस्थित थे.

Related Articles

Back to top button