Ranchi: झारखंड मुक्ति मोर्चा के अध्यक्ष शिबू सोरेन ने कोरोना को मात दे दी है. 76 वर्षीय शिबू सोरेन को गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी है.
23 अगस्त को शिबू सोरेन और उनकी पत्नी रूपी सोरेन कोरोना संक्रमित मिले थे जिसके बाद 26 अगस्त को उनको मेदांता गुरुग्राम शिफ्ट कर दिया गया था.
कोरोना संक्रमित पाये जाने के बाद शुरू में शिबू सोरेन को होम आइसोलेशन में रखा गया था. स्थिति में सुधार नहीं होते देख उन्हें मेदांता रांची में शिफ्ट किया गया था जिसके बाद मेदांता से ट्रेन एंबुलेंस के जरिए मेदांता गुरुग्राम शिफ्ट किया गया था.
हालांकि अस्पताल से गुरु जी को छुट्टी दे दी गई है पर वह फिलहाल दिल्ली में ही रहेंगे. बता दें कि रूपी सोरेन होम आइसोलेशन में ही थीं, उन्हें अस्पताल में शिफ्ट नहीं किया गया था.
इसे भी पढ़ें – मरीजों की तुलना में 2 हजार बेड कम, फिर भी होम आइसोलेशन वाले संक्रमितों का जिला प्रशासन नहीं करेगा टेस्ट




