
Ranchi: झारखंड हाई कोर्ट ने अनिल कुमार सिंह बनाम राज्य सरकार के अवमानना याचिका में डिप्टी कलेक्टर लैंड रिफॉर्म (डीसीएलआर ) रांची पर 25 हजार रुपए का जुर्माना लगाया है। हाई कोर्ट के न्यायमूर्ति गौतम कुमार चौधरी की कोर्ट ने अधिकारियों की ‘सुस्ती’ पर नाराजगी जताते हुए कहा कि एक साल से अधिक समय बीत चुका, फिर भी कोर्ट के आदेश का पालन नहीं हुआ।
बता दें कि साल 1963 में देवकली देवी नाम की एक महिला ने रांची के लालगुटुआ मौजा में 43 डिसमिल जमीन खरीदी थी. उन्होंने उस जमीन का म्यूटेशन भी करवा लिया था और तब से रसीद भी कट रही थी. लेकिन साल 2000 में पुराने जमीन मालिक के कुछ रिश्तेदारों ने चालाकी से वही जमीन अजीत कुमार बरियार नाम के आदमी को बेच दी. पूर्व में मामले में 11.01.2024 को रिट संख्या 2493/2007 में आदेश देते हुए अजित कुमार बरियार वगैरह के नाम पर खोली गयी दोहरी जमाबंदी को अमान्य घोषित कर दिया था l
देवकली देवी के पुत्र के द्वारा अवमानना याचिका दायर किया। जिसपर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने द्वारा डीसीएलआर रांची पर आदेश का पालन नहीं करने के कारण 25000 हजार रुपए का जुर्माना लगाया । कोर्ट ने निर्देश दिया कि एक सप्ताह में डीसीएलआर, रांची 25 हजार रुपये का डिमांड ड्राफ्ट याचिकाकर्ता के नाम से कोर्ट में जमा करे। कोर्ट के आदेश का अनुपालन नहीं होता है तो 7 जनवरी को डीसीएलआर रांची को हाई कोर्ट में हाजिर होना होगा। प्रार्थी के द्वारा अधिवक्ता विशाल कुमार राय ने पैरवी की l




