Crime NewsHazaribaghJharkhand

मातम में बदलीं शादी की खुशियां, गाड़ी पलटने से मां-बेटे की मौत

Hazaribagh : जिला के इचाक थाना क्षेत्र के कारिमाटी में मेरु की तरफ से आ रही एक पिकअप गाड़ी के पलटने से एक महिला और एक बच्चे की मौत हो गयी. जबकि गाड़ी पर सवार अन्य यात्री घायल हो गए हैं. बताया जा रहा है घटना में मां बेटे की मौत हुई है.

थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार से मिली जानकारी के अनुसार बाराती लेकर एक पिकअप वैन रोला हजारीबाग से डण्डई कारिमाटी सड़क से होते हुए कटकमसांडी जा रही थी.

इसे भी पढ़ें :झारखंड में ब्लैक फंगस भी घोषित होगी महामारी, अब तक 131 मामले

बताया जा रहा है कि बारिश के कारण चालक का गाड़ी से नियंत्रण हट गया और गाड़ी करिमाटी क्रशर के समीप पलट गयी. जिससे एक महिला और एक बच्चे की मौके पर ही मौत हो गयी.

महिला का नाम सीता देवी बताया जा रहा है. जो ग्राम डुमरौंन की रहने वाली थी. महिला के साथ उसके बेटे की भी मौत घटनास्थल पर हो गयी.

पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. वहीं घायलों का भी इलाज कराया जा रहा है.

इसे भी पढ़ें :ALERT : नीति आयोग ने चेताया, नया डेल्टा वेरिएंट ज्यादा खतरनाक, कोविशिल्ड ज्यादा प्रभावी

Related Articles

Back to top button