Lead NewsNationalTOP SLIDERTRENDINGUttar-Pradesh

BIG NEWS :  AIMIM नेता शौकत अली का विवादित बयान- यादव सबसे धोखेबाज समाज, दूध में पानी मिलाने वालों ने मुसलमानों को सिर्फ ठगा!

Lucknow : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (UP Assembly Election 2022) से पहले ही नेताओं ने विवादित भाषणों का सिलसिला शुरू कर दिया है. एक दूसरे पर शब्दों के विष बुझे बाण तेजी से फेंक रहे हैं. इनमें से कुछ सच में गहरा घाव भी दे रहे हैं.

अभी ताजा मामले में यूपी के फिरोजाबाद में ऑल इंडिया मजलिसे इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) की जनसभा थी. इस सभा को संबोधित करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi) ने बताया कि वह फीरोज़ाबाद में अपने उम्मीदवार खड़े करने वाले हैं, क्योंकि उन्हें पता है कि फीरोज़ाबाद की जनता की समस्याएं क्या हैं. इसके बाद एआइएमआइएम के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली (Shaukat Ali) ने बड़ा ही बेतुका बयान दिया है.

इसे भी पढ़ें :समस्तीपुर :  पंचयात के फैसले से नाराज युवक ने दूसरी बार किया धर्म परिवर्तन, अब्दुल्लाह से बना उमेश राय

यादव समाज पर किया तीखा प्रहार

शौकत अली ने कहा कि देश-प्रदेश में मुसलमान आज निशाने पर हैं. तीन तलाक के जरिए मुसलमान समाज की शरीयत में दखल दिया गया है. उन्होंने मुलायम सिंह (Mulayam Singh Yadav) पर हमला करते हुए आगे कहा कि इटावा से चार फुट का आदमी निकलकर आया और मुसलमानों को भरोसा दिलाने की कोशिश की. हमने भी उसे वोट और सपोर्ट दे दिया. लेकिन, देश में कोई धोखेबाज समाज है तो वह यादव समाज ही है.

इसे भी पढ़ें :AIIMS के एक्सपर्ट ने बच्चों के टीकाकरण पर सरकार के फैसले को बताया गलत, ये दलीलें दीं

4 बार सपा सरकार बनवाई, लेकिन मिला सिर्फ धोखा: शौकत अली

शौकत अली यहीं नहीं रुके, उन्होंने आगे कहा कि दूध में पानी मिलाने वाले धोखेबाज यादव समाज का हमने साथ दिया था. 4 बार सपा सरकार बनवाई. लेकिन, हमें बदले में सिर्फ आयोग और कमेटियां दी गईं. हमें धोखा दिया गया. हमने बड़ी गलती कर दी. हालांकि, अजान होने को चलते एआइएमआइएम प्रदेशाध्यक्ष ने अपना भाषण रोक दिया.

इसे भी पढ़ें :सलमान खान को फार्म हाउस पर सांप ने काटा, इलाज के हॉस्पिटल कराना पड़ा दाखिल, जानें क्या है हाल

मुसलमान समाज के पास नहीं है कोई नेता: ओवैसी

वहीं, ओवैसी ने कहा कि देश और प्रदेश में मुसलमानों के साथ धोखा हो रहा है. उन्होंने कहा उन्हें यूपी में जलाने और मारने की धमकियां मिलती हैं. ओवैसी भी कहते हैं कि वह मरने के लिए तैयार हैं, लेकिन ऊपर जाकर क्या जवाब देंगे. उन्होंने आगे कहा कि कुछ दिन पहले अलीगढ़ में सपा के जलसे के दौरान जयंत ने 10 साल से एमएलए जमील उल्लाह को धक्का दे दिया. देश के मुसलमानों कब तक दरी बिछाओगे? यहां 19 फीसदी मुसलमान है, लेकिन इस बिरादरी के पास कोई नेता नहीं है. बाकी समाज अपने नेताओं को वोट की ताकत देते हैं, इसलिए मुसलमानों को भी अपनी ताकत बतानी होगी.

इसे भी पढ़ें :मुजफ्फरपुर ब्लास्ट में मृतकों को चार-चार लाख मुआवजा देगी राज्य सरकार, मुख्यमंत्री ने की घोषणा

Related Articles

Back to top button