
Ranchi: राजधानी रांची के गोंदा थाना क्षेत्र स्थित शिव मंदिर को चोरों ने अपना निशाना बनाया है. देर रात को चोरों ने मंदिर का ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया है. चोर मंदिर में रखे सामान और दान के पैसे को लेकर फरार हो गए है. इस मामले की जानकारी गोंदा थाने की पुलिस को दी गई है. जानकारी मिलने के बाद गोंदा थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर आसपास के लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है और चोरों की पहचान करने में जुटी हुई है. फिलहाल चोरों की पहचान नहीं हो पाई है.




