Read Next
01/06/2025
होराइजन किआ ने रांची में लॉन्च किया Carens Clavis, बाजार में नया आयाम स्थापित होने का भरोसा
20/02/2025
वेदांता ईएसएल ने रवीश शर्मा को बनाया डिप्टी सीईओ
11/08/2024
हिंडनबर्ग का बड़ा दावा, कहा- SEBI चीफ का अडानी स्कैंडल से है कनेक्शन
24/06/2024
भारत के 28 स्टार्टअप ने इस सप्ताह जुटाई 800 मिलियन डॉलर से अधिक की फंडिंग
11/06/2024
HDFC बैंक के ग्राहकों के लिए खुशखबरी, कम होगा EMI का बोझ, FD पर पहले से ज्यादा रिटर्न
02/06/2024
गौतम अडानी बने एशिया के सबसे अमीर शख्स, 111 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ मुकेश अंबानी से छीना नंबर 1 का ताज
24/05/2024
शेयर बाजार ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, सेंसेक्स नए शिखर पर, निफ्टी पहली बार 23 हजार के पार
25/04/2024
गिरिडीह: प्रदीप इलेक्ट्रिक ग्रुप के प्रदीप सेल्स में लॉयड ने लॉन्च की AC की नई रेंज
22/04/2024
ऑल इंडिया मोबाइल रिटेलर एसोसिएशन ने झारखंड में भी वनप्लस उत्पादों के बहिष्कार का आह्वान किया
14/03/2024
टाटा मोटर्स तमिलनाडु में 9,000 करोड़ रुपये के वाहन निर्माण प्लांट का करेगी निर्माण
Back to top button
Mumbai : बैंकिंग , आईटी और धातु कंपनियों के शेयरों में मजबूत लिवाली के बीच सेंसेक्स शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में 181 अंक चढ़ा और निफ्टी एक बार फिर 11,300 अंक के पार चला गया.
बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक शुरुआती कारोबार में 181.98 अंक यानी 0.49 प्रतिशत बढ़कर 37,575.46 अंक पर पहुंच गया. वहीं , नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी शुरुआती दौर में 45.20 अंक यानी 0.40 प्रतिशत चढ़कर 11,302.30 अंक पर पहुंच गया.
कारोबारियों के मुताबिक , चुनिंदा शेयरों में मजबूत लिवाली से बाजार में तेजी का रुख देखने को मिल रहा है. विशेषज्ञों ने कहा कि अमेरिका – चीन के बीच व्यापार विवाद और विदेशी पूंजी की निरंतर निकासी के बीच चुनाव नतीजों से पहले बाजार में उतार – चढ़ाव देखने को मिल सकता है.
चुनिंदा शेयरों में मजबूत लिवाली से बाजार में तेजी का रुख
शेयर बाजार के पास मौजूद आरंभिक आंकड़ों के मुताबिक , विदेशी निवेशकों ने बृहस्पतिवार को शुद्ध रूप से 953.23 करोड़ रुपये के शेयर बेचे जबकि घरेलू संस्थागत निवेशक 948.00 करोड़ रुपये के शेयर के शुद्ध लिवाल रहे.
वैश्विक स्तर पर, चीन, जापान और कोरिया के शेयर बाजारों में शुरुआती कारोबार में मिला-जुला रुख रहा जबकि अमेरिका का वॉल स्ट्रीट बृहस्पतिवार को बढ़त के साथ बंद हुआ.
डॉलर के मुकाबले 29 पैसे गिरा
अमेरिका – चीन के बीच व्यापार मोर्चे पर विवाद से जुड़ी चिंताओं और कच्चे तेल की कीमतों में वृद्धि से रुपया शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में 29 पैसे गिरकर 70.32 रुपये प्रति डॉलर पर आ गया. मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि विदेशी पूंजी की निरंतर निकासी से भी रुपये पर दबाव रहा.
हालांकि, घरेलू शेयर बाजार की शुरुआती बढ़त ने रुपये की गिरावट को थामने का प्रयास किया. गुरुवार को रुपया 70.03 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था. ब्रेंट कच्चा तेल 0.30 प्रतिशत बढ़कर 72.84 डॉलर प्रति बैरल पर चल रहा था. शेयर बाजार के पास मौजूद आरंभिक आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी निवेशकों ने गुरुवार को शुद्ध रूप से 953.23 करोड़ रुपये की बिकवाली की.