ChatraCrime NewsJharkhand

झोला छाप डॉक्टर ने ली मासूम की जान

Chatra: जिले के प्रतापपुर थाना क्षेत्र के जोगियारा गांव में एक झोलाछाप डॉक्टर ने एक मासूम की जान ले ली. घटना के बाद से झोलाछाप डॉक्टर क्लिनिक छोड़कर फरार हो गया है. घटना प्रतापपुर प्रखंड के इचातु गांव की बताई जा रही है. मृतक की पहचान रंजय यादव पिता दुखन यादव के रूप में की गई. घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है.

बताया जाता है कि रंजय यादव पिता दुखन यादव काफी निर्धन है. पैसा के अभाव में स्थानीय झोलाछाप डॉ बिहारी साव के झांसे में आकर इलाज करा रहा था. एक सप्ताह तक इलाज कराने के बाद उसका हालत बिगड़ता चला गया.

मृतक रंजय यादव पिता दुखन यादव कुन्दा थाना क्षेत्र के इचातु गांव का निवासी है. वह अपने परिवार के घर प्रतापपुर थाना क्षेत्र के मेराग गांव गया हुआ, वहीं उसको तेज बुखार आ गया था जिसका इलाज झोलाछाप डॉक्टर से कराने के दौरान उसकी मौत गई. इधर आरोपी डॉक्टर की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी अभियान चला रही है.

इसे भी पढ़ें : आरएमसी : शहर को तीन जोन में बांट फूड वैन लगाने का दिया जायेगा लाइसेंस

Related Articles

Back to top button