Crime NewsJharkhandRanchi

नशीली दवाओं के खिलाफ पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, भारी मात्रा में नशीली दवाएं बरामद

Ranchi : रांची के सुखदेव नगर थाना क्षेत्र में नशीली दवाओं के खिलाफ पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी मिली. पुलिस ने भारी मात्रा में नशीली दवाओं की खेप बरामद की है.

इसमें सिरप, टैबलेट और इंजेक्शन शामिल हैं. इस मामले में अबतक एक आरोपी को हिरासत में लिया गया है. वह इस गोदाम की देखरेख करता था.

सुखदेव नगर थाना क्षेत्र के राधा नगर इलाके में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक मकान में छापेमारी की और उस मकान के कमरे से भारी मात्रा में नशे के दवाइयों को पकड़ा. नशे के इन दवाइयों का बाज़ार मूल्य लाखों में बताया जा रहा है.

इन्हें एक मकान में छिपा कर रखा गया था. वही आशंका जतायी जा रही है कि इन दवाइयों को न सिर्फ रांची बल्कि अन्य इलाकों में भी डिलिवर किया जाता था. हालांकि मामले में अब भी गोदाम मालिक पुलिस गिरफ्त से बाहर है. उसकी तलाश में छापेमारी की जा रही है.

यह पूरा गोदाम एक खटाल के अंदर था और बड़े ही शातिराना अंदाज से ये पूरा गोरखधंधा यहां फल-फूल रहा था. मामले की जानकारी देते हुए सुखदेव नगर थाना प्रभारी ममता कुमारी ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि राधा नगर इलाके में नशीली दवाओं का अवैध कारोबार चल रहा था. वही यहां से दवाइयों को बाहर भेजा जाता था. वहीं मामले में अबतक 1 युवक को डिटेन करने की बात भी पुलिस ने की है.

इसे भी पढ़ें : आरएमसी : शहर को तीन जोन में बांट फूड वैन लगाने का दिया जायेगा लाइसेंस

Related Articles

Back to top button