
Jamshedpur : सीएम हेमंत सोरेन रविवार को संभावित चांडिल डैम का दौरा करने वाले हैं. इसको लेकर पूरे इलाके को ही पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है. एनएच से लेकर चप्पे-चप्पे पर पुलिस फोर्स की तैनाती कर दी गई है. बेवजह घुमने वालों को भी सख्त हिदायत दी गई है. पूरी व्यवस्था सुरक्षा को ध्यान में रखकर की गई है.
परिवार के लोग हैं आसनबनी
सीएम के परिवार के लोग भी चांडिल पहुंचेंगे और नौका विहार का आनंद लेंगे. मुख्यमंत्री की मां रूपी सोरेन, पत्नी कल्पना सोरेन व परिवार के अन्य सदस्य आसनबनी के वेब इंटरनेशनल होटल में ठहरे हुए हैं.
जल संशाधन विभाग सतर्क
सीएम के आगमन को लेकर जल संसाधन विभाग के अधिकारी पूरी तरह से सतर्क हो गए हैं. इसमें जल संसाधन विभाग के मुख्य अभियंता एसएस दास, अधीक्षण अभियंता मनोज सिंह, अधीक्षण अभियंता आदि पहले से ही पहुंचे हुए हैं.
इसे भी पढ़ें- सोनारी दोमुहानी नदी से जल लेने गये थे, गहरे पानी में डूबने से हो गई मौत




