BusinessLead NewsNationalTOP SLIDER

कपड़ों पर टैक्स बढ़ाने का फैसला फिलहाल टला, 1 जनवरी से जीएसटी 5 से बढ़ाकर 12% होना था

New Delhi : कपड़ो पर जीएसटी दर बढ़ाने को लेकर जीएसटी काउंसिल ने बड़ा फैसला किया है. जीएसटी काउंसिल ने कपड़ों पर टैक्स 5 फीसदी से बढ़ाकर 12 फीसदी करने के फैसले को फिलहाल टाल दिया है.
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में आज हुई जीएसटी काउंसिल की बैठक में इस बढ़ोतरी को फिलहाल टालने का फैसला किया गया है. हिमाचल प्रदेश के इंडस्ट्री मिनिस्टर बिक्रम सिंह ने इस बात की जानकारी दी है. फरवरी में होने वाली अगली बैठक में इसकी समीक्षा की जा सकती है.

इसे भी पढ़ें : टाटानगर रेलवे स्टेशन से दो शातिर चोर गिरफ्तार, टैब और मोबाइल बरामद

इससे पहले ऐसी खबरें आ रही थीं कि एक जनवरी 2022 से टेक्सटाइल और जूतों पर पांच फीसदी से बढ़ाकर 12 फीसदी जीएसटी की योजना थी. राज्य सरकारों से लेकर इन क्षेत्रों स जुड़े उद्योग और कारोबारी इसका विरोध कर रहे थे, काउंसिल की 17 सितंबर को हुई पिछली बैठक में जूतों एवं कपड़ों पर जीएसटी दर संशोधित करने का फैसला लिया गया था.

Related Articles

Back to top button