JharkhandLead NewsRanchi

हिम्मत वाली सरकार में बढ़ी जिहादियों की हिम्मतः रघुवर दास

Ranchi: पलामू में महादलित परिवारों को बेघर किये जाने की खबर पर पूर्व सीएम रघुवर दास और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास ने नाराजगी जतायी है. कहा है कि हिम्मतवाली सरकार में जिहादियों की हिम्मत बढ़ गई है. महादलित परिवारों के घरों को मदरसे की जमीन बताकर उसे तोड़ने के अलावा बेघर कर दिया गया है. गूंगी-बहरी राज्य सरकार मौज मस्ती में लगी रही. यह साबित करता है कि सरकार के सरंक्षण में राज्य की डेमोग्राफी बदलने के लिए सुनियोजित तरीके से षड्यंत्र चल रहा है.

इसे भी पढ़ें: आदिवासी, महिला विरोधी CM हेमंत को गद्दी पर रहने का अधिकार नहीं : बाबूलाल मरांडी

क्या है मामला

गौरतलब है कि पलामू जिला में पांडु थाना क्षेत्र के मुरुमातु में महादलित समुदाय के लोगों को उजाड़े जाने के बाद इलाके में तनाव की स्थिति है. 29 अगस्त को मुस्लिम परिवारों के द्वारा महादलित परिवारों के साथ मारपीट की गई. उनके घरों को जेसीबी से गिराया गया. जबरन करीब 500 सौ परिवारों को घर से बेघर कर दिया गया. इस खबर के सामने आने के बाद आज वहां पुलिस के आलाधिकारी कैंप कर रहे हैं. आज इस घटना को लेकर विश्रामपुर एसडीपीओ सुजीत कुमार, सदर एसडीएम राजेश कुमार शाह और अन्य पदाधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे. दलित परिवारों को भोजन कराया गया.

मौके पर विशेष समुदाय के लोगों की तरफ से कहा गया कि किसी के साथ जबरदस्ती नहीं हुई है. मदरसा की जमीन पर ही महादलित परिवार वर्षों से रह रहे थे. इधर मामले की जानकारी मिलने पर भाजपा एससी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रभात भुईयां भी मौके पर पहुंचे. दलित परिवारों की समस्या सुनी. मीडिया को बताया कि जब तक दलित परिवारों के साथ अत्याचार बंद नहीं होगा और इन लोगों को घर नहीं मुहैया कराये जाने के अलावे आरोपियों पर कार्रवाई नहीं होगी, तब तक भाजपा चुप नहीं बैठेगी.

Related Articles

Back to top button