
Gumla: गुमला जिले के घाघरा थाना क्षेत्र के हापामुनी साधु टोंगरी के पास आज सुबह अज्ञात युवती का शव मिलने से सनसनी फैल गई है. युवती की पत्थर से कूचकर और गला काटकर हत्या कर दी गई है. ग्रामीणों ने सुबह शव देखकर पुलिस को सूचना दी. पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर जांच कर रही है. घटनास्थल पर चाकू, बेल्ट और एक मोबाइल बरामद हुआ है. पुलिस ने बताया कि पहले शव की शिनाख्त की जा रही है. आसपास के लोगों से पूछताछ के साथ ही बरामद मोबाइल की भी जांच की जा रही है. शव का पोस्टमार्टम भी करवाया जा रहा है, पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का भी इंतजार है.
इसे भी पढ़ेंःCorona Update: भारत में राहत, फ्रांस में पांचवीं और जर्मनी में चौथी लहर शुरू, रूस में 83 फीसदी बेड भरे




