NEWS

मृतक के आश्रित को श्राद्धकर्म में कंपनी ने किया आर्थिक सहयोग

Musabani :  हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड की सुरदा माईन्स के कंसंट्रेटर में कार्य करने वाले मजदूर मोहन पातर का विगत 7 दिसंबर को आथिक तंगी के कारण ईलाज के आभाव में जमशेदपुर के मेडिट्रीना अस्पताल में देहांत गया था. इस दुःख की घडी़ में कम्पनी प्रबन्धन की ओर से आश्रितों को सहयोग राशि उपलब्ध कराया गया. मौके पर यूनियन प्रतिनिधियों की ओर से  शोकाकुल परिवार को सहयोग का भरोसा दिया गया. सहयोग राशि सुरदा के ग्राम प्रधान लखन टुडू,सोमाय टुडू की ओर से मृतक के आश्रित आशा देवी को दिया गया. मौके पर तीन यूनियन के प्रतिनिधि के रुप में सुभाष मुर्मू, पीटर दास, गुरूदास मुर्मू, आशोक पातर आदि मौजूद थे.

इसे भी पढ़ें- कपड़ा सुखाने के दौरान बस की छत से गिरे चालक, घायल

Related Articles

Back to top button