
Giridih: गिरिडीह शहरी क्षेत्र के धारियाडीह में कुएं से कुरैशी मुहल्ला के मो. बाबू कुरैशी (55) का शव बरामद हुआ है. बताया जाता है कि मृतक 2 दिनों से लापता था. परिजन दो दिनों से लगातार खोजबीन कर रहे थे. बताया जाता है कि परिजन आज पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराने वाले थे. आज सुबह धरियाडीह कुएं से शव मिलने के बाद से परिजन परेशान हैं.
इसे भी पढ़ेंःADJ उत्तम आनंद हत्याकांडः आरोपी राहुल वर्मा व लखन वर्मा के विरुद्ध हत्या व साक्ष्य मिटाने का चलेगा मुकदमा
घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी संजय राणा और नगर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. इस दौरान डीएसपी संजय राणा ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है. दोषी पाये जाने वाले खिलाफ कार्रवाई होगी.




