Ranchi

रंगारंग कार्यक्रमों के साथ संपन्न हुआ एसोटेक कार्निवल 2019

Ranchi: ऐसोटेक कार्निवल 2019 का बुधवार को रंगारंग समापन हुआ. अंतिम दिन भी प्रतियोगिताओं और कार्यक्रमों की धूम रही. पतियों को कटघरे में खड़ा करके उनसे प्रश्न पूछे गये. पतियों के द्वारा गलत उत्तर देने पर साईरन बजे उठता था. कई पति झूठ बोलते पकड़े गये. शादी के पहले कितनी गर्लफ्रेंड थी, पत्नी का खाना अच्छा लगता है या रेस्टोरेंट का, मां को ज्यादा प्यार करते हैं या सास को, पत्नी ज़्यादा सुंदर है या पड़ोसन… इन प्रश्नों के उत्तर देने में पतियों की झूठ पकड़ी जाती रही.

इसके अतिरिक्त बेस्ट प्रपोजल कंपटीशन का भी आयोजन किया गया. इसमें पतियों को अपनी पत्नियों को प्रपोज करना था. कई पतियों ने घुटनों के बल पर बैठकर गुलाब देकर प्रपोज किया. मम्मी कैटवाक प्रतियोगिता में रैंप पर मम्मियों ने जलवे बिखेरे. 12 साल तक के बच्चों के लिए डांस प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया. बच्चों ने भी एक से एक नृत्य की प्रस्तुति की.

समापन समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर रांची रेंज के डीआईजी अमोल होमकर उपस्थित थे. मौके पर संबोधन में उन्होंने कहा कि शहर वासियों को नये साल के अवसर पर स्वस्थ मनोरंजन का मौका मिला. कार्निवल जैसी आयोजन से प्रतिस्पर्धा की भावना आती हैं. ऐसे आयोजनों के मंच से ही प्रतिभाएं निकलकर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नाम कमाते हैं. होमकर ने कहा कि ऐसे आयोजनों के जरिए बच्चे स्मार्टफोन की दुनिया से निकल कर रियल दुनिया में अपनी प्रतिभा को निखारते हैं.

Related Articles

Back to top button