National

सावधानः क्या आपके मोबाईल के कॉन्टैक्ट लिस्ट में अपने आप सेव हो गया है UIDAI का टोल फ्री नंबर ?

New Delhi: शुक्रवार की सुबह देश के लाखों स्मार्टफोन यूजर्स के लिए झटके की तरह थी. जब उन्होने अपने मोबाईल का कॉन्टैक्ट लिस्ट चेक किया तो वे ये जानकर हैरान रह गये कि आधार अथॉरिटी का फ्री हेल्पलाइन नंबर अपने आप सेव है. UIDAI का ये नंबर टोल फ्री नंबर अचानक कई स्मार्टफोन यूजर्स के फोन में डिफॉल्ट रुप में सेव हो गया.

इसे भी पढ़ें-केन्द्र सरकार सोशल मीडिया की निगरानी वाला अध्यादेश वापस लेगी

लोगों के कॉन्टैक्ट लिस्ट तक आधार अथॉरिटी की पहुंच क्यों ?

सोशल मीडिया पर कई लोगों ने इसपर आपत्ति जताई है. आखिर लोगों की कॉन्टेक्ट लिस्ट का एक्सेस UIDAI कैसे कर सकता है ? सबसे गंभीर बात ये है कि आधार अथॉरिटी ने कहा है कि इसके पीछे वो नहीं हैं. दरअसल आधार के 1800-300-1947 पुराने ट्रोल फ्री नंबर को 1947 से रिप्लेस कर दिया गया है. ये नंबर आज सुबह कई हजारों स्मार्टफोन यूजर्स के फोन में अचानक सेव हो गया. एक ट्विटर यूजर ने इसपर जवाब देते हुए कहा कि मैंने इस नंबर को सेव नहीं किया था. लेकिन जैसे ही चेक किया मुझे लगा मेरा फोन किसी ने हैक कर लिया है.

इसे भी पढ़ें-रांची : दूसरे का खतियान देकर बने अफसर, अब होंगे बर्खास्त

साइबर एक्सपर्ट्स भी पूछ रहे सवाल

साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट ने भी इसपर सवाल खड़े किये हैं. उनका कहना है कि अगर उन्होने 1947 सेव नहीं किया है, मेरे मोबाइल पर mAadhaar एप भी इंस्टॉल नहीं था, तो फिर मेरे फोन में आधार का हेल्पलाइन नंबर कैसे सेव हो गया. क्या आधी रात को मेरे फोन को किसी ने हैक किया था ? इस मामले के बाद एक बार फिर आधार और UIDAI पर यूजर्स की सिक्योरिटी को लेकर सवाल उठने लगे हैं.

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

Related Articles

Back to top button