JharkhandNEWSRanchi

टेरर फंडिंग मामला:विनीत अग्रवाल की अपील पर सुनवाई जारी

Ranchi: टेरर फंडिंग के मामले में आरोपी विनीत अग्रवाल की ओर से दायर क्रिमिनल अपील की सुनवाई बुधवार को झारखंड हाई कोर्ट में हुई. हाईकोर्ट के जस्टिस रंगन मुखोपाध्याय की अध्यक्षता वाली खंडपीठ में सुनवाई हुई. अब कल यानी गुरुवार को फिर सुनवाई होगी. प्रार्थी की ओर से अधिवक्ता सुमित गड़ोदिया ने पैरवी की. इससे पूर्व एनआईए की ओर से मामले में शपथ पत्र दाखिल गया.

 

बता दें कि चतरा के टंडवा में मगध आम्रपाली कोयला प्रोजेक्ट में लोडिंग एवं खनन के लिए कार्य कर रही कंपनियों पर प्रतिबंधित उग्रवादी संगठनों को आर्थिक मदद पहुंचाने समेत कई आरोप लगे हैं. इस मामले की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए ) कर रही है. वहीं रांची एनआईए की विशेष अदालत द्वारा लिए गए संज्ञान को प्रार्थी ने हाईकोर्ट में चुनौती दी है।एनआईए ने टंडवा थाने में दर्ज प्राथमिकी को फरवरी 2018 में टेकओवर किया था, अनुसंधान के बाद एनआईए ने मामले में विनीत अग्रवाल समेत 17 आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया है.

Related Articles

Back to top button