JamshedpurJharkhand

मानगो ट्रैफिक थाना के सामने पुलिसकर्मी से उलझा कार चालक, खूब हुआ हंगामा

jamshedpur :  मानगो ट्रैफिक थाना में उस वक्त अजीबोगरीब स्थिति पैदा हो गयी, जब एक कार चालक थाना में घुस कर एक ट्रैफिक पुलिसकर्मी से उलझ गया. इससे थाना के बाहर हो-हंगामे की स्थिति पैदा हो गयी.  बीच-बचाव करने आये स्थानीय लोगों के साथ भी कार चालक की बहस हो गयी. हंगामे की खबर पाकर मानगो थाना की जीप भी वहां पहुंची. इस संबंध में किसी भी पक्ष की ओर से थाने में किसी प्रकार की शिकायत दर्ज नहीं करायी गयी है. घटना शाम करीब सात-साढ़े सात बजे की है. इस बारे में पूछे जाने पर पुलिस पदाधिकारियों ने ऐसी किसी घटना की जानकारी से अनभिज्ञता जतायी.

स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार विवाद मानगो ट्रैफिक थाना के सामने गाड़ी लगाने को लेकर हुआ. वहां तैनात ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने उक्त व्यक्ति को थाना के सामने गाड़ी लगाने से मना किया. इस बात को लेकर कार चला रहे व्यक्ति और ट्रैफिक पुलिसकर्मी के बीच बहस होने लगी. विवाद बढ़ता देख स्थानीय लोगों ने हस्तक्षेप किया और कार चालक के साथ उनकी तीखी बहस हुई. काफी बहसबाजी के बाद उक्त व्यक्ति अपनी कार में बैठकर निकल गया.

इसे भी पढ़ें – बिहार : घोड़े पर सवार होकर आए अपराधियों ने की गोलीबारी, तीन जख्मी

 

 

Related Articles

Back to top button