JharkhandLead NewsRanchiTOP SLIDER

झारखंड विधानसभा में 2698 करोड़ रुपये का तृतीय अनुपूरक बजट ध्वनिमत से पारित

  • अनुपूरक में पेट्रोल सब्सिडी के लिए 100 करोड़
  • पोषण सखियों के मानदेय हेतु 38 करोड़
  • हेमंत सरकार में मार्च लूट संभव नहीं

Ranchi: झारखंड विधानसभा में बुधवार को 2698 करोड़ रुपये का तृतीय अनुपूरक बजट ध्वनिमत से पारित हो गया. विपक्ष ने सदन का वहिष्कार किया. विपक्ष के कटौती प्रस्ताव का जवाब देते हुए वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव ने कहा कि नई योजना को लेकर अनुपूरक बजट लाया गया है. कहा कि पेट्रोल के मूल्य वृद्धि को देखते हुए सरकार ने राशनकार्ड धारी गरीबों को 250 रुपये सब्सिडी देने का निर्णय लिया है. इसके लिए 100 करोड़ रुपये की व्यवस्था अनुपूरक में की गई है.

पोषण सखियों के मानदेय भुगतान के लिये अनुपूरक बजट में 38 करोड़ का प्रावधान किया गया है. मंत्री ने कहा कि हेमंत सरकार में मार्च लूट संभव नहीं है.

इसे भी पढ़ें:ग्रामीण झारखंड में रहने वाले आधे से अधिक लोग हैं गरीब

मार्च लूट की तैयारी में सरकार

सदन में कटौती प्रस्ताव रखते हुए भाजपा विधायक अमर कुमार बाउरी ने कहा कि मार्च महीने में अनुपूरक बजट लाने का कोई औचित्य नहीं है. यह सरकार मूल बजट और दो अनुपूरक बजट की राशि का अब तक सिर्फ 40 फ़ीसदी ही खर्च कर पाई है. वित्तीय वर्ष के अंत में खर्च करने में तीव्रता दिखाकर मार्च लूट का ताना-बाना बुना जा रहा है.

वहीं बीजेपी विधायक मनीष जायसवाल ने भी कहा कि सरकार 40 फ़ीसदी बजट की राशि ही खर्च कर पाई है. 28 दिनों में खर्च करने के लिए अनुपूरक बजट मांग रही है. यह इनकी भी अकर्मण्यता को दिखाता है.

इसे भी पढ़ें:सरकार में वित्तीय अकर्मण्यता चरम पर, बजट का मात्र 40 प्रतिशत खर्च : मनीष जायसवाल

Related Articles

Back to top button