BiharNEWS

कटिहार में नवनिर्मित रेल ओवर ब्रिज से किशोरी ने लगाई छलांग, लोगों ने बचाया

Katihar: जिले में किशोरी ने आत्महत्या करने की कोशिश की. घटना नगर थाना क्षेत्र की है. यहां के नवनिर्मित ओवर ब्रिज के ऊपर से किशोरी में छलांग लगा दी. रेल ओवर ब्रिज से गुजर रहे राहगीरों ने तुरंत घटना की सूचना नगर थाना प्रभारी राघवेंद्र सिंह को दी. सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर उस युवती को राहगीरों की मदद से उठाकर सदर अस्पताल पहुंचाया जहां उसका इलाज चल रहा है.

अस्पताल में इलाज कर रहे चिकित्सकों ने बताया कि काफी ऊंचाई से छलांग लगाने के कारण युवती को काफी चोटें आई है. फिलहाल वह खतरे से बाहर है, उसे भर्ती कर लिया गया है. स्थानीय लोगों के अनुसार, 16 वर्षीय किशोरी नगर थाना क्षेत्र की रहने वाली है. वहीं युवती द्वारा आत्महत्या करने की कोशिश के पीछे प्रेम प्रसंग का मामला बताया जा रहा है.

इसे भी पढ़ें: सिवान: ट्रेन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत

Related Articles

Back to top button