JharkhandRanchi

रिम्स के डॉ हेमंत नारायण के घर और निजी क्लिनिक पर सर्वे करने पहुंची आयकर विभाग की टीम

Ranchi : रिम्स के कार्डियोलॉजी विभाग अध्यक्ष डॉ हेमंत नारायण के अरगोड़ा स्थित घर और बरियातू स्थित उनके निजी क्लिनिक पर गुरुवार को आयकर विभाग की टीम सर्वे करने पहुंची. आयकर विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि डॉ हेमंत नारायण निजी प्रैक्टिस करते हैं और उन्होंने आय से अधिक संपत्ति अर्जित की है. खबर लिखे जाने तक आयकर विभाग की टीम द्वारा उनके क्लिनिक और आवास पर सर्वे जारी था. आयकर विभाग की टीम डॉ हेमंत नारायण के रिम्स स्थित चैंबर में भी तलाशी के लिए गयी थी. ज्ञात हो कि न्यूज विंग ने रिम्स के कार्डियोलॉजी विभाग में आनेवाले मरीजों को दूसरे अस्पताल में डाइवर्ट करने की खबर भी प्रकाशित की थी.

इसे भी पढ़ें- न्यूजविंग स्टिंग : रिम्स के डॉ हेमंत नारायण के गार्ड मरीजों को कर रहे डायवर्ट

जमशेदपुर में भी चार डॉक्टरों के क्लिनिक पहुंची टीम

आयकर विभाग की टीम ने रांची में डॉ हेमंत नारायण समेत जमशेदपुर के चार चिकित्सकों और मेडिटेक डायग्नोस्टिक सेंटर के क्लिनिक पर एक साथ सर्वे शुरू किया. सर्वे को लेकर आयकर की बनी पांच टीमों ने जमशेदपुर के शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ एससी दास, उनकी पत्नी गायनेकोलॉजिस्ट डॉ दीप घोष, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ राजेश सिंह और शिशु रोग विशेष डॉ उन्मेष लुकटुके के क्लिनिक पर सर्वे शुरू किया.

रिम्स के डॉ हेमंत नारायण के घर और निजी क्लिनिक पर सर्वे करने पहुंची आयकर विभाग की टीम

Related Articles

Back to top button