
Palamu : मेदिनीनगर नगर निगम द्वारा स्वच्छता विषय पर कराये गये चित्रांकन व निबंध प्रतियोगिता में छात्राें की भीड़ उमड़ी. पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति नगर भवन में आयोजित चित्रांकन व निबंध प्रतियोगिता में 12 विद्यालओं के 480 बच्चों ने भाग लिया. मुख्य अतिथि उप महापौर राकेश कुमार सिंह ने कहा कि स्वच्छता को हर एक बच्चे तक पहुंचाने के लिए इस तरह के प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है. इस तरह की प्रतियोगिता से बच्चों में जागरूकता आती है. सिंह ने कहा कि नगर निगम शहरी इलाके की विद्यालयों का निरक्षण कर उसकी साफ-सफाई व हालत की जांच करेगी. इस दिशा में योजना बनाई जा रही है. विद्यालओं को बेहतर से बेहतर बनाने की कोशिश की जाएगी.
नगर निगम के कार्यपालक पदाधिकारी अजय कुमार साहू ने इस प्रतियोगिता के आयोजन करने में सहयोग के लिए मासूम आर्ट ग्रुप की सराहना की. उन्होंने कहा कि मासूम के सहयोग से आगे स्वच्छता पर आधारित विद्यालय स्तरीय नाटक प्रतियोगिता भी कराया जायेगा. इस अवसर पर निगम की नगर प्रबंधक अर्शी तबस्सुम, सहायक अभियंता विनय कुमार सिंह, प्रधान सहायक अशोक कुमार सिंह, धीरज कुमार, गिरिवर स्कूल के प्राचार्य चंद्रबली चौबे, शिक्षक नरेश प्रसाद सिंह, मासूम के कोषाध्यक्ष मुनमुन चक्रवर्त्ती, दीपक कुमार, अनूप कुमार आदि उपस्थित थे. कार्यक्रम का संचालन व धन्यवाद ज्ञापन मासूम के सचिव सैकत चट्टोपाध्याय ने किया.
बच्चों को मिला पुरस्कार, निर्णायक हुए सम्मानित
इस अवसर पर चित्रांकन प्रतियोगिता के निर्णायक इप्टा के दिनेश कुमार व निबंध प्रतियोगिता के निर्णायक मासूम के कामरूप सिन्हा को सम्मानित किया गया. बेहतर कार्य के लिए मासूम के विकास रंजन, अर्शीवाद कुमार व कौशल किशोर को भी सम्मानित किया गया. निबंध प्रतियोगिता में रोज वेली पब्लिक स्कूल के संजीव कुमार को प्रथम, जवाहर नवोदय के ऋत्विक को द्वितीय व जवाहर नवोदय के राजकुमार को तृतीय व कौशल कुसुम पब्लिक स्कूल के हर्षित को चतुर्थ पुरस्कार मिला. चित्रांकन प्रतियोगिता में कौशल कुसुम पब्लिक स्कूल के सौरव दुबे को प्रथम, संत मरियम के नितीश कुमार बिरंची को द्वितीय,आर एन टैगोर पब्लिक स्कूल के अमन कुमार को तृतीय तथा राजकीय मध्य विद्यालय हमीदगंज के ऋषिकांत कुमार को चतुर्थ पुरस्कार मिला.




