
Koderma: जयनगर स्थित केटीपीएस बांझेडीह में मेंटेनेंस कंपनी लोकनाथ व आका के कामगारों ने अपनी विभिन्न मांगों तथा बकाया राशि के भुगतान को लेकर गुरूवार से हडताल शुरू किया. शनिवार को प्रबंधन द्वारा वार्ता की पहल की गयी. वार्ता विफल रही, जिसके बाद हडताल जारी है.
वार्ता में डीवीसी के मुख्य अभियंता बीबी दास, हैदर अली, एचआर हेड मो. इस्लाम आदि शामिल थे. मगर मांगों पर सहमति नहीं बनने के कारण वार्ता विफल रही. मजदूरों ने निर्णय लिया है कि कल तक अगर कारगर वार्ता नहीं हुई तो परसो से गेट नंबर एक बाहर अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया जाएगा.
मौके पर सतीश भारती, राजकुमार साव, गाजी अशरफ, रंजीत भारती, मनोज यादव, सीता राम यादव, आशीष पांडेय, अजय यादव, नरेश साव, मंतोष कुमार, शिवाली नोमानी, अनुज यादव, संतोष यादव, अरविंद सिंह, अनुप यादव, अजीत सिंह, सिकंदर साव, वरूण दास,राजकुमार साव, रामलखन राणा, छोटेलाल मंडल, संजय यादव, मो. इस्लाम, गजेंद्र पासवान आदि मौजूद थे.
इसे भी पढ़ें- …तो HEC में Railway के लिए बनेंगे कोच और वैगन




