JharkhandKoderma

कोडरमा : नहाने के क्रम में पत्थर खदान में डूबा बच्चा, ग्रामीण और गोताखोर कर रहे हैं तलाश

Koderma : जिले के जयनगर थाना क्षेत्र के गंरचाच स्थित पत्थर खदान में 15 वर्षीय बालक डूब गया. बच्चे की पहचान साहिल दास (पिता सहदेव दास, डंडाडीह पंचायत अंतर्गत ग्राम कंझीयाडीह, टांडपर) के रूप में की गयी है. बताया जाता है कि वह अपने दो साथियों के साथ बुधवार को लगभग 11 बजे पत्थर की खदान, जो तालाब का रूप ले लिया है उसमें नहाने गया था. नहाने के क्रम में जब साहिल दास डूबने लगा तो दोनों युवक वहां से भाग गए. भागे युवक डर से कुछ भी बताने में असमर्थता जाहिर कर रहे हैं.

इसकी सूचना प्रशासन को दी गयी पर कोई सार्थक पहल नहीं हो सकी. तब लोगों ने सोशल मीडिया के माध्यम से राहत कार्य में मदद करने की गुहार लगाई जिसके बाद प्रशासन रेस हुआ.

इसे भी पढ़ें:यूएपीए कानून को समाप्त करना चाहिए, राज्य के 458 लोगों पर मामला दर्ज: वृंदा करात

मौके पर विधायक अमित कुमार यादव, पूर्व विधायक जानकी प्रसाद यादव, थाना प्रभारी ऋषिकेश कुमार सिन्हा, अंचलाधिकारी ओमप्रकाश बड़ाईक घटनास्थल पर पहुंचे.

चौपारण से गोताखोर मंगाकर युवक की तलाश की जा रही है, लेकिन खबर भेजे जाने तक शव बाहर नहीं निकाला जा सका है.

गुरुवार सुबह से ही ग्रामीण गोताखोर तालाब से शव को निकालने का प्रयास कर रहे थे जब सफलता हाथ नहीं लगी तो विधायक ने चौपारण से गोताखोर मंगाया. ज्ञात हो कि कई लोग कल से ही खदान बने तालाब का निरीक्षण कर रहे थे. विधायक ने कहा कि यदि गोताखोर शव को निकालने में सफल नहीं होते हैं तो रांची से एनआरडीएफ की टीम मंगाई जाएगी.

इसे भी पढ़ें:झारखंड में दिसंबर 2020 के बाद पहली बार अफसरों को मिला प्रमोशन, झारखंड प्रशासनिक सेवा के 129 अफसर एसडीओ रैंक में प्रोन्नत

Related Articles

Back to top button