
Ranchi : काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) ने आज 10वीं बोर्ड की परीक्षा ली. शहर के तमाम आईसीएसई बोर्ड के स्कूल में इसके लिए केंद्र बनाए गए थे. सोमवार से शुरू हुई बोर्ड परीक्षा के पहले दिन 24 स्कूलों से लगभग 3500 स्टूडेंट्स शामिल हुए. पहले दिन पहली पाली में परीक्षा ली गयी. परीक्षार्थियों को सवाल पढ़ने के लिए 10 मिनट का अतिरिक्त समय दिया गया.
इसके बाद परीक्षा सुबह 11 बजे से 12:30 बजे तक चली. सेमेस्टर 2 की परीक्षा सब्जेक्टिव हुई. छात्रों ने बताया कि सवाल एवरेज पूछे गए. परीक्षा में एस्से, नोटिस, ईमेल आदि लिखने के लिए दिया गया था. सवाल सिलेबस और बोर्ड के पैटर्न पर आधारित थे.
इसे भी पढ़ें:झारखंड हाईकोर्ट से पूर्व विधायक बंधु तिर्की को राहत




