
Ranchi : राज्य के सबसे बड़े हॉस्पिटल रिम्स में कोरोना मरीजों की संख्या एक बार फिर बढ़ने लगी है. मंगलवार को हॉस्पिटल में दोपहर 3 बजे तक 605 मरीज एडमिट थे, जिनका इलाज अलग-अलग विभागों में चल रहा है.
वहीं पिछले हफ्ते चालू किये गये 528 बेड का भी लाभ मरीजों को मिल रहा है. इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि रिम्स के मल्टी स्टोरी पार्किंग में जहां कोरोना के 26 मरीज एडमिट हैं. वहीं ओंकोलॉजी में 14 मरीज को एडमिट किया गया है. बताते चलें कि रिम्स में कोरोना मरीजों की संख्या पिछले हफ्ते घटने लगी थी.
इसे भी पढ़ेंःदो और ट्रेनों के बंद होने की संभावना, रांची देवघर और रांची धनबाद इंटरसिटी बंद हो सकती हैं
प्राइवेट हॉस्पिटल्स में जगह फुल
सिटी में कोरोना के मरीजों के इलाज के लिए 41 हॉस्पिटल अधिकृत हैं. इसके अलावा भी कई छोटे-बड़े नर्सिंग होम में कोविड के मरीजों का इलाज किया जा रहा है. प्राइवेट हॉस्पिटल में भी बेड फुल हैं.
एक-दो हॉस्पिटलों को छोड़ दिया जाये तो और कहीं भी बेड खाली नहीं है. ये आंकड़े सरकार की ओर से जारी किये गये ऐप अमृत वाहिनी पर दिखा रहे हैं.
इसे भी पढ़ेंःजेल के कैदियों और स्टाफ को भटकने की जरूरत नहीं, परिसर में ही बन रहा अस्थायी कोविड अस्पताल




