
Ranchi : रांची के नामकुम थाना क्षेत्र में एक युवक की गोली मार कर हत्या कर दी गयी है. युवक की पहचान सागर राम के रूप में हुई है. घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंच कर मामले की छानबीन में जुटी हुई है.
जानकारी के अनुसार शनिवार की शाम सागर राम पाहन टोली के रहनेवाले सीटू साव के घर के पास था. इसी दौरान अपराधियों ने सागर राम को गोली मार दी.
इसे भी पढ़ें :छठी JPSC के उम्मीदवारों के लिए सोमवार अहम, हाइकोर्ट सुनायेगा फैसला
आनन-फानन में मौके पर मौजूद लोगों के द्वारा सागर राम को रिम्स लाया गया, जहां पर उसकी मौत हो गयी. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.
रांची पुलिस का कहना है कि अपराधियों की पहचान हो गयी है. पुलिस अपराधी को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी कर रही है.
इसे भी पढ़ें :Bengal News : दीदी ने भतीजे अभिषेक बनर्जी को दी बड़ी जिम्मेदारी




