
Ranchi: झारखंड में शनिवार को 2373 नये कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई है. वहीं 17 मरीजों की मौत हुई है. ताजा आंकड़ों के मुताबिक राज्य में कोरोना संक्रमण के एक्टिव केस 12293 हो गये हैं.
नये मरीजों में रांची जिले से 904 लोग शामिल हैं. वहीं जिले में पिछले 24 घंटे में 5 कोरोना मरीजों की मौत हुई है.
अब तक के आंकड़ों के हिसाब से राज्य में 137088 पॉजिटिव मामले हो चुके हैं. जिनमें 123603 ठीक हुए हैं जबकि 1192 कोरोना मरीजों की मौत हुई है.
रांची जिले में अब तक कुल 41311 पॉजिटिव केस आए हैं, जिसमें 35094 मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं.
खूंटी में 32 नये केस
शनिवार को खूंटी जिले में कुल 32 नये कोरोना मरीज मिले. खूंटी में 24, कर्रा में छह, तोरपा और मुरहू में एक-एक मरीज मिले. इसके साथ ही जिले में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 209 हो गयी है.
उधर साहिबगंज में 43 नए व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. डीसी के अनुसार आज सदर प्रखंड साहिबगंज से 18, बरहरवा प्रखंड से 09, बोरियो प्रखंड 01, पतना से 11, तालझारी प्रखंड से 01 व्यक्ति और राजमहल से 03 व्यक्ति कोरोना टेस्ट के दौरान पॉजिटिव पाए गए हैं.
पश्चिम सिंहभूम जिले में शनिवार को फिर 37 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं, जिसमे 17 चाईबासा, 8 मनोहरपुर, 6 बड़ा जामदा, 5 चक्रधरपुर और मंझारी से 1 संक्रमित की पहचान हुई.




