
Chatra : राजपुर थाना क्षेत्र के जंगली इलाकों अफीम की खेती विनष्टीकरण को लेकर पुलिस व वन विभाग ने अभियान चलाया है. इस दौरान बेंगोकला पंचायत के बेंगोकला एवं बेंगोखुर्द गांव के जंगलों में लगाए गए एक एकड़ जमीन पर लगे अफीम की फसल नष्ट किया गया है.
यह अभियान एसडीपीओ अविनाश कुमार, अंचलाधिकारी हुलास महतो एवं डीएफओएन पांड्या के देख रेख में संयुक्त रूप से चलाया गया.
इसे भी पढ़ें:7वीं-10वीं जेपीएससी के पीटी परीक्षा में पूछे गये चार प्रश्नों के गलत जवाब को लेकर हाइकोर्ट में रिट दायर
एक एकड़ में लगे पोस्ता के फसल को ट्रेक्टर से जोत कर नष्ट किया गया है. पोस्ता की खेती करने वाले पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा और उन्हें जेल भेजा जाएगा.
डीएसओ ने कहा कि स्थानीय जनप्रतिनिधियों को भी पोस्ता की खेती करने वाले को मना करे नहीं तो पोस्ता की खेती करने वालो पर पुलिस कार्रवाई करेगी.
इसे भी पढ़ें:रांची पहुंची इंडिया और न्यूजीलैंड की टीमें, खेलप्रेमियों को उम्मीद- रांची में सीरीज जीतेगी टीम इंडिया




