Crime NewsGarhwaJharkhand

गढ़वा : पुत्रों के साथ जेल भेजा गया पिता का हत्यारा, जमीन विवाद में कुदाल से पीट-पीट उतारा था मौत के घाट

Garhwa : जिले की धुरकी थाना पुलिस ने पुत्रों के साथ मिलकर पिता का हत्या करने वाले कलयुगी पुत्र को गुरूवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया. बताते चलें कि थाना क्षेत्र के ग्राम टाटीदीरी में बुधवार की सुबह 9 बजे भूमि विवाद में रामाधार राम ने अपने पुत्रों दिनेश राम, नागदेव राम, सुकुल राम के साथ मिलकर पिता भूखन राम की कुदाल से वारकर हत्या कर दी थी. सभी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

धुरकी थाना प्रभारी सदानंद कुमार ने बताया कि टाटीदीरी घटना को लेकर कार्रवाई की गयी और आरोपी रामाधार और उसके तीन पुत्रों को गिरफ्तार किया गया. गुरूवार को सभी को जेल भेज दिया.

इसे भी पढ़ें:PM मोदी ने पंजाब के CM चन्नी पर साधा निशाना , पूछा- संत रविदास, गुरु गोविंद सिंह कहां पैदा हुए, क्या उन्हें भी पंजाब से निकालोगे

उन्होंने कहा कि जमीन बंटवारे के बाद भी रामाधार और उसके पुत्र नाखुश था. मामला में विवाद बढ़ने पर रामाधार ने अपने पुत्रों के साथ मिलकर पिता की हत्या कर दी थी.

मृतक के दूसरे पुत्र की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त कुदाल को भी जब्त किया गया है. साथ ही भूखन के बेटे विदेशी राम के बयान के आलोक में मामला दर्ज किया गया.

कार्रवाई टीम में थाना प्रभारी सदानंद कुमार, पीएसआई कृष्णा कुमार रजवार, राजबल्लभ कुमार एवं जवान शामिल थे.

इसे भी पढ़ें:SBI और HDFC Bank ने बढ़ाया Fixed Deposit पर ब्याज, जानें अब कितना मिलेगा फायदा

Related Articles

Back to top button