
Giridih : गिरिडीह के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के शीतलपुर में बुधवार की देर शाम विवाहिता सविता देवी (22) का शव उसके ससुराल में संदिग्ध हालात में फंदे से झूलता हुआ मिला. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. मृतका के पिता एतवरी दास ने बेटी की हत्या का आरोप उसके ससुराल वालों पर लगाया है. उन्होंने कहा कि दहेज के लिए उनकी बेटी को पिछले कई दिनों से प्रताड़ित किया जा रहा था. बुधवार की दोपहर जानकारी मिली कि उनकी बेटी सविता का शव फांसी के फंदे से लटका हुआ मिला जबकि घटना के वक्त ससुराल वाले वहां मौजूद थे.
स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि पति-पत्नी में अक्सर विवाद हुआ करता था. लेकिन विवाद का कारण क्या था, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है. फिलहाल पुलिस ने शक के आधार पर पति को हिरासत में ले लिया है.
इसे भी पढ़ें:पूर्व क्रिकेटर केवीपी राव का आरोप- BCCI में चल रही सौरव गांगुली और सचिव जय शाह की मनमानी




