
Ranchi: दस जून को रांची में हुए हिंसा मामले में झारखंड हाईकोर्ट ने सख्त रुख दिखाया है. सरकार के खिलाफ कड़ी टिप्पणी करते हुए रिपोर्ट की मांग की है. 17 जून को हाईकोर्ट में मामले की सुनवाई होगी. सुनवाई के लिये प्रार्थी पकंज कुमार यादव की ओर से याचिका दायर की गयी है. जिसमें जल्द से जल्द सुनवाई के लिये कोर्ट से आग्रह किया गया है. कोर्ट ने सरकार से साफ कहा है कि जल्द से जल्द मामले में रिपोर्टं दें.
जानकारी हो कि दायर याचिका में पंकज कुमार यादव ने हैदराबाद के सांसद असददुद्दीन ओवैसी, रांची के उपायुक्त, एसएसपी, मुख्य सचिव, एनआइए, ईडी और आयकर आयुक्त को पार्टी बनाया है. अदालत से इस मामले की एनआईए से जांच की मांग की गयी है. इस याचिका में सुनियोजित तरीके से घटना को अंजाम देने की बात की गयी है. जिसमें संगठनों के फंडिंग की बात भी कही गयी है.
मामले में याचिका कर्ता पंकज यादव ने सप्लीमेंट्री पीटिशन दायर की है जिसमें बताया है कि रांची हिंसा के मास्टर माइंड नवाब चिश्ती का राज्य के नेताओं और मंत्रियों से नाता रहा है. इसी के दबाव में राजधानी से उपद्रवियों के पोस्टर हटाये गए हैं. मामले की जांच की मांग की गई है.




