
Ranchi: दिव्य ज्योति क्लब के द्वारा फादर नूवस मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट 2022 का आयोजन किया जायेगा. इस बार यह प्रतियोगिता 23 जुलाई से शुरू होगी. 15 अगस्त को इसका समापन होगा. ज्योति क्लब के सानिएल गाडी के मुताबिक हर वर्ष की भांति इस साल भी इस टूर्नामेंट का फाइनल 15 अगस्त को होगा. सारे मैच हुलहुंडू फुटबॉल ग्राउंड, रांची में खेले जाएंगे. प्रतियोगिता में 16 टीमें शामिल होंगी.
इसे भी पढ़ें: रांची के चंदवे में भी रविवार की जगह शुक्रवार को हो रही थी छुट्टी, डीईओ का निर्देश, रविवार को ही करें छुट्टी
टीमों के लिए प्रवेश शुल्क 11 हजार रुपया रखा गया है. इस टूर्नामेंट में प्रथम पुरस्कार के तौर पर विजेता को 1,11,000 रुपये मिलेंगे. द्वितीय पुरस्कार 81000 रुपये का होगा. प्रत्येक मैच में मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार भी दिया जाएगा. फाइनल में विजेता टीम के लिए अगले वर्ष प्रवेश शुल्क माफ रहेगा. इस टूर्नामेंट में केवल रजिस्टर्ड टीम ही भाग ले सकते है. टूर्नामेंट में रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 20 जुलाई तय की गयी है. विशेष जानकारी और रजिस्ट्रेशन के लिए उनके नंबर 9955355623 या 9142488194 पर संपर्क किया जा सकता है.




