JharkhandLead NewsRanchi

सरकार ने 431 एकड़ भूमि तुबैद कोयला खान प्रोजेक्ट के लिए डीवीसी को 90.41 करोड़ में दी

Ranchi : राज्य सरकार ने लातेहार जिला के अंतर्गत विभिन्न मौजों में 431.04 एकड़ भूमि तुबैद कोयला खान परियोजना के लिए दामोदर घाटी निगम को देने की मंजूरी प्रदान कर दी है. इस संबंध में राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग ने राज्यादेश जारी कर दिया है. 90.41 करोड़ रुपये की सशुल्क अदायगी के एवज में लातेहार के तुबैद कोयला खान परियोजना के लिए डीवीसी को 30 वर्षों के लिए लीज के तौर पर बंदोबस्त की गयी है. यह भूमि अंचल लातेहार के मौजा-धोबियाझारन, डीही, मंगरा, तुबेद, नेवाड़ी एवं अम्बाझारन के विभिन्न मौजा में है.

गैरमजरूआ आम, खास एवं जंगल-झाड़ी भूमि है. इस जमीन का वार्षिक लगान सालाना 59.28 लाख रुपये से अधिक फिक्स किया गया है.

इसे भी पढ़ें:मॉल, कांप्लेक्स, शॉप कहीं भी मिला सिंगल यूज प्लास्टिक मिला तो ट्रेड लाइसेंस होगा कैंसिल

राजस्व एवं निबंधन भूमि सुधार विभाग ने लातेहार जिला के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया है कि प्रस्तवित भूमि के लीज बंदोबस्ती से संबंधित सभी खातों एवं प्लॉटों में अंकित रकबा का खतियान एवं अन्य राजस्व कागजात से सत्यापन एवं मिलान कर आश्वस्त होने के बाद ही भूमि की लीज बंदोबस्ती की कार्रवाई की जाये.

वहीं जिस काम के लिए भूमि ली जा रही है, उस काम में अगर उपयोग नहीं किया जायेगा तो 12 माह में इसे वापस लेने की कार्रवाई की जायेगी.

इसके अलावा भू-दान, कब्रिस्तान, श्मसान, धार्मिक स्थल आदि खनन क्षेत्र में पड़ने की स्थिति में वैकल्पिक व्यवस्था डीवीसी को करनी होगी.

इसे भी पढ़ें:सीएम हेमंत को राहत: आचार संहिता उल्लंघन मामले में सशरीर पेशी से मिली छूट

Related Articles

Back to top button