Uncategorized

गढ़चिरौली में पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में पांच महिला कैडर समेत सात नक्सली मारे गये

News Wing
Gadchiroli, 06 December:
महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में बुधवार को सुबह पुलिस के साथ एक मुठभेड़ में पांच महिलाओं सहित सात माओवादी मारे गये. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि गढ़चिरौली के कल्लेद गांव के एक जंगल में सुबह सात बजे के करीब यह झड़प उस समय हुयी जब महाराष्ट्र पुलिस की विशेष माओवादी विरोधी इकाई सी-60 कमांडो का एक दस्ता नक्सल विरोधी अभियान पर निकला था.

इसे भी पढ़ें- नक्सलवाद के खात्मे के 24 दिन शेष: गिरिडीह के बगोदर में फिर पोस्टरबाजी, दहशत

उन्होंने बताया कि गश्ती टीम ने कल्लेद के निकट वन क्षेत्र की घेराबंदी कर दी जिसके बाद दोनों पक्षों में गोलीबारी शुरू हो गयी. कल्लेद की सीमा छत्तीसगढ़ से लगती है. अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ में पांच महिलाओं सहित सात माओवादी मारे गये. घटनास्थल से कुछ हथियार भी बरामद किये गये हैं. उन्होंने बताया कि नक्सलियों के शव जंगल से लाए जा रहे हैं. उन्होंने बताया कि नक्सलियों की अभी तक पहचान नहीं की जा सकी है. साथ ही पूरे इलाके में तलाशी अभियान जारी है.

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button