Uncategorized

बोकारो: स्टील प्लांट में इस्पातकर्मी की ड्यूटी के दौरान मौत, पत्नी को मिला नियोजन

News Wing

Bokaro 06 December : बोकारो स्टील प्लांट के बेनजोर प्लांट में काम कर रहेइस्पात कर्मी सब्बीर अंसारी(28) की मौत हो गई. मृतक नाईट सिफ्ट पर था. रात के करीब डेढ़ बजे वह कंट्रल रूम में आया जहां बेहोश होकर गिर गया. जिसके बाद उसके साथ काम कर रहे दो अन्य साथी प्लांट के हॉस्पिटल में उसे ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मृतक सब्बीर मानगो गांव निवासी है.

यह भी पढ़ें: पाकुड़: बाइक चेकिंग के दौरान 42 लाख रुपये मिले, हिरासत में बाइक सवार

पत्नी को 15 दिनों में मिलेगा नियोजन
सब्बीर की हुई मौत के बाद गांव के लोग सुबह बीजीएच पहुंचे और नियोजन को लेकर हंगामा करने लगे. जिसके बाद बीएसएल के अधिकारी ने 15 दिनों के अंदर उसकी उतनी ही नियोजन देने को तैयार हो गए. उसके बाद ही शव को घरवालों ने बीजीएच से उठाया और अंतिम संस्कार के लिए ले गए. 

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button