News Wing
Bokaro 06 December : बोकारो स्टील प्लांट के बेनजोर प्लांट में काम कर रहे इस्पातकर्मी सब्बीर अंसारी (28) की कल मौत हो गई. वह नाईट शिफ्ट में ड्यूटी कर रहा था. कल रात के करीब डेढ़ बजे सब्बीर कंट्रोल रूम में आया जहां बेहोश होकर गिर गया. इसके बाद उसके साथ काम कर रहे दो अन्य साथी प्लांट के हॉस्पिटल में उसे ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मृतक सब्बीर मानगो गांव निवासी है.
यह भी पढ़ें: पाकुड़: बाइक चेकिंग के दौरान 42 लाख रुपये मिले, हिरासत में बाइक सवार
पत्नी को 15 दिनों में मिलेगा नियोजन
सब्बीर की मौत के बाद गांव के लोग सुबह बीजीएच पहुंचे और नियोजन को लेकर हंगामा करने लगे. बीएसएल के अधिकारी ने 15 दिनों के अंदर उसकी पत्नी को नियोजन देने का वादा किया. उसके बाद शव को घरवालों ने बीजीएच से उठाया और अंतिम संस्कार के लिए ले गए.
न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.




