
Chatra : राजद प्रत्याशी सुभाष यादव के नामांकन के बाद आयोजित जनसभा में शिरकत करने चतरा पहुंचे बिहार के नेता प्रतिपक्ष और पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने भाजपा को आड़े हाथों लिया. उन्होंने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा जोड़-तोड़ और नकारात्मक राजनीति पर विश्वास करती है.
इसे भी पढ़ेंः सरकारी विभागों में खाली पड़े पदों को भरना मुश्किल, इस साल रिटायर हो जायेंगे 33 विभागों के 3359 कर्मचारी
घटक दलों के नेताओं ने बगैर हमारे प्रतिनिधि को बुलाए निर्णय लिया
पत्रकारों के एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि किसी के आने जाने से पार्टी पर कोई फर्क नहीं पड़ता. राजद के महागठबंधन से अलग राह पर चलने के मामले में तेजस्वी ने कहा कि घटक दलों के नेताओं ने बगैर हमारे प्रतिनिधि को बुलाए निर्णय लिया था. उसके बाद भी उन लोगों से आग्रह किया गया है कि गठबंधन धर्म का पालन करते हुए सुभाष यादव को समर्थन दें.
इसे भी पढ़ेंःलालू ने किया दावाः महागठबंधन में वापस आना चाहते थे नीतीश, प्रशांत किशोर को भेजा था मिलने
रालज प्रत्याशी एनडीए को चुनौती देने में अकेले सक्षम
बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी ने इस दौरान महागठबंधन में शामिल घटक दलों के नेताओं को चेतावनी भी दी कि अगर हमारे प्रत्याशी को समर्थन नहीं देते हैं, तो उनका प्रत्याशी एनडीए को चुनौती देने में अकेले सक्षम है. उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस यहां अपना प्रत्याशी उतारता है, तो राजद उसके साथ दोस्ताना संघर्ष के लिए तैयार है. तेज प्रताप द्वारा अलग मोर्चा का गठन करने के सवाल को टालते हुए तेजस्वी ने कहा कि यह मीडिया के मानसिक संतुष्टि नहीं मिलने से उपजा विवाद है.
इसे भी पढ़ेंः दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बीजेपी को नहीं मिल रहा झारखंड जैसे छोटे राज्य में अदद उम्मीदवार




