Khas-KhabarNational

चीनी घुसपैठ पर लद्दाखवासियों की बात नजरअंदाज न करे सरकार: राहुल गांधी

New Delhi: चीन से तनाव के बीच कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को लद्दाख में चीनी घुसपैठ को लेकर सरकार को आगाह किया है. साथ ही एक्शन लेने की बात कही है. कांग्रेस सांसद ने कहा कि देशभक्त लद्दाखवासी चीनी घुसपैठ के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं. सरकार को उनकी सुननी चाहिए, क्योंकि यदि उनकी बात को नजरअंदाज किया गया तो देश को इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ेगी.

इसे भी पढ़ेंःधर्म चक्र दिवस पर बोले PM: बुद्ध के आदर्शों से मिल सकता है दुनिया के सामने आ रही चुनौतियों का समाधान

लद्दाखवासियों की बात सुने सरकार

राहुल गांधी ने एक वीडियो ट्वीट किया है जिसमें कुछ लद्दाखी लोग चीनी घुसपैठ की बात कह रहे हैं. वीडियो में चीनी घुसपैठ और उनकी गतिविधियों से संबंधित कुछ तस्वीरों को भी दिखाया गया है.

राहुल गांधी ने एक खबर का हवाला देते हुए ट्वीट किया, ‘देशभक्त लद्दाखवासी चीनी घुसपैठ के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं. वे आगाह कर रहे हैं. उनकी बात की उपेक्षा करने की भारत को भारी कीमत चुकानी पड़ेगी.’’ कांग्रेस नेता ने कहा, ‘कृपया, भारत की खातिर उन्हें सुनिए.’

राहुल गांधी ने जिस खबर का हवाला दिया है, उसके मुताबिक कई लद्दाखवासियों ने कहा है कि चीन ने भारतीय क्षेत्र में घुसपैठ की है.

इसे भी पढ़ेंःCoronaUpdate: 24 घंटे में रिकॉर्ड 22 हजार से अधिक केस, साढ़े छह लाख के करीब संक्रमितों का आंकड़ा

बता दें कि एलएसी पर तनाव को लेकर राहुल गांधी लगातार मोदी सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठा रहे हैं. इससे पहले राहुल गांधी ने शुक्रवार को भी कहा था कि लद्दाखी कह रहे हैं चीन ने हमारी जमीन ले ली. प्रधानमंत्री कह रहे हैं कि किसी ने हमारी जमीन नहीं मिली. साफतौर पर कोई तो झूठ बोल रहा है.

गौरतलब है कि लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा पर पिछले कई हफ्तों से गतिरोध चल रहा है. गत 15-16 जून की रात दोनों देशों के सैनिकों के बीच हुई हिंसक झड़प में 20 भारतीय जवान शहीद हो गए थे. इस झड़प में चीनी पक्ष को भी नुकसान होने की खबरें हैं.

इसे भी पढ़ेंःविकास दुबे के साथ यूपी के कानून मंत्री की फोटो वायरल, पूर्व IAS ने पूछा- ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button